संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लोकभवन सभागार में आयोजित अनुदेशक सम्मान समारोह में 24717 अनुदेशकों के मानदेय बढ़ोतरी के नवीनतम मानदेय 17 हजार रुपये का प्रतीकात्मक चेक प्रदान कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की मौजूदगी में देखा और सुना गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, विधायक खलीलाबाद अंकुरराज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेशचंद्र चौहान एवं सीडीओ जयकेश त्रिपाठी की मौजूदगी में कलक्ट्रेट सभागार में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने जनपद के 215 अनुदेशकों को 17 हजार रुपये का प्रतीकात्मक चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विधायक खलीलाबाद अंकुरराज तिवारी ने ने कहा कि अनुदेशकों के समर्पण एवं उनकी भावनाओं का कद्र करते हुए मानदेय को बढ़ाकर 17 हजार रुपये किए गए हैं। कार्यक्रम में बीएसए अमित कुमार सिंह, प्राचार्या पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज खलीलाबाद डाॅ. सबीहा मुमताज, व्यायाम शिक्षक इंद्रेश पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।