फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: उद्यान विभाग की भूमि से कब्जा हटाने के निर्देश

Sun, 21 Dec 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
राजकीय बाग घोरहट भैंसही उर्फ भैंसवरिया स्थित उद्यान विभाग की जमीन-संवाद
विज्ञापन
महुली। राजकीय बाग घोरहट भैंसही उर्फ भैंसवरिया स्थित उद्यान विभाग के करोड़ों रुपये की कीमती ज़मीन पर दो दर्जन से अधिक लोगों ने अवैध रूप से कब्जा जमा लिया है। इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी। डीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम में शामिल राजस्व कर्मियों ने भूमि की पैमाइश की। पैमाइश में अवैध कब्जा होने की पुष्टि हुई। अवैध सभी कब्जे धारियों को कब्जा खाली करने का सख्त निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में तहसीलदार धनघटा राम जी ने बताया कि जिन लोगों को अवैध कब्जा किया है, उन्हें जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया है। यदि वे लोग खाली नहीं करते हैं, तो ज़रिए नोटिस बाद मजबूरन राजस्व विभाग बुलडोजर की कार्रवाई करने पर बाध्य होगा। इसकी जिम्मेदारी अतिक्रमणकारियों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें