फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सर्दी में 40 फीसदी तक बढ़ गई अंडों की मांग

Sun, 21 Dec 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बाजार में बिक रहा अंडा- संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में ठंड के मौसम के साथ ही अंडों की खपत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वर्तमान में प्रतिदिन करीब दो लाख अंडों की खपत हो रही है, जो सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक है। मांग बढ़ने से कीमतों में भी उछाल आया है।
विज्ञापन

ठंड बढ़ने के साथ लोगों ने अपने दैनिक आहार में अंडे को प्रमुख रूप से शामिल कर लिया है। सर्दी के मौसम में अंडे की मांग में लगभग 40 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। प्रोटीन से भरपूर और आसानी से उपलब्ध होने के कारण अंडा हर वर्ग की पसंद बना हुआ है। इससे बाजार में अंडे का कारोबार रफ्तार पकड़ रहा है। प्रोटीन से भरपूर अंडा शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ ठंड से बचाव में भी मददगार माना जाता है। यही वजह है कि ठंड के दिनों में इसकी खपत काफी बढ़ जाती है।
बीते दिनों की तुलना में अंडों के दाम में उछाल आया है। नवंबर तक अंडे की 30 अंडों की क्रेट 180 रुपये तक बिक रही थी। जो अब 220 रुपये तक पहुंच गई है। व्यापारियों के अनुसार, ठंड के मौसम में यह बढ़ोतरी हर साल देखने को मिलती है। इस समय ठंड के मौसम में लोग उबले अंडे के अलावा ऑमलेट, भुर्जी व अंडा करी आदि का रूप में इसका सेवन करते हैं। इस समय लगभग डेढ लाख लाख अंडे की खपत प्रतिदिन हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें