संतकबीरनगर। वित्तीय वर्ष 2025- 26 में आशा और आशा संगिनी का मार्च तक का राज्य बजट 31 मार्च तक हर हाल में करा दिया जाए। यह निर्देश महानिदेशक परिवार कल्याण ने सभी सीएमओ को पत्र भेजकर दिया है।
आशा, शहरी आशा और आशा संगिनी को राज्य बजट से प्रतिमाह 1500 रुपये का भुगतान होता है। चालू वित्तीय वर्ष में मार्च 2026 तक का भुगतान 31 मार्च तक कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। सभी सीएमओ को भेजे पत्र में महानिदेशक परिवार कल्याण ने कहा कि राज्य स्तर से प्रदान की जाने वाली धनराशि का भुगतान 31 मार्च तक अवश्य करा दिया जाए। साथ ही कोषवाणी पोर्टल पर इसे अपलोड कर दिया जाए। ऐसा न करने पर कोई धनराशि भविष्य में इस मद में देय नहीं होगी।
इस संबंध में सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि निर्देश का अनुपालन कराने के लिए संबंधित को निर्देशित कर दिया है। समय से भुगतान करा दिया जाएगा।