फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मछली पालन के लिए पात्र लोगों को ही पट्टा देने की हिदायत

Sat, 08 Nov 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग डॉ संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में मत्स्य विभाग के कार्यक्रमों व योजनाओं की विभागीय अधिकारियों के साथ गेस्ट हाउस में समीक्षा हुई। उन्होंने मछली पालन के लिए पात्र लोगों को ही पट्टा देने की हिदायत दी।
विज्ञापन

उन्होंने जनपद के ग्राम सभाओं के तालाबों का मत्स्य पालन हेतु पट्टा दिए जाने की अद्यतन स्थिति की जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारी से ली। कहा कि तालाबों का पट्टा पात्रता के अनुसार सभी मानकों को पूरा करने वालों को ही दिया जाए। मत्स्य अधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 2417 तालाबों में अब तक 1533 तालाबों का पट्टा दिया जा चुका है। मंत्री ने विधवा महिलाओं, अनुसूचित जाति एवं प्रशिक्षित मत्स्य पालकों को तालाबों का पट्टा देने में वरीयता देने के निर्देश दिए। साथ ही इनका बीमा भी कराने के लिए कहा। मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना, सघन मत्स्य पालन क लिए ऐयरेशन सिस्टम की स्थापना, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत संचालित परियोजनाओं में चयनित लाभार्थियों की स्थिति, जनपद में नए तालाबों का निर्माण आदि से संबंधित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।
इस दौरान डीएम व एसपी के साथ ही उप निदेशक मत्स्य विभाग बस्ती मंडल महेश चौहान, मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर प्रसाद, वरिष्ठ मत्स्य निरीक्षक भूपेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें