फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मार्ग के चौड़ीकरण में तेजी लाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। बीएमसीटी मार्ग के चौड़ीकरण और मेंहदावल बाईपास के नवनिर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण में हो रहे विलंब को दूर करने के लिए विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को तहसील पहुंचकर एसडीएम क्षिप्रा पाल के साथ बैठक की। बैठक में एसडीएम ने भूमि अधिग्रहण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल रोस्टर जारी कर विशेष शिविर लगाने और अधिग्रहण में आ रही बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए। कहा कि किसानों की आपत्तियों का मौके पर ही निस्तारण किया जाए। एसडीएम ने बताया कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 15 अक्तूबर की समयसीमा तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें