जनगणना-2027 में चल रहा मकान सूचीकरण का कार्य
सेमरियावां। डिजिटल जनगणना-2027 के लिए मकान सूचीकरण के कार्य में प्रशासनिक दबाव से प्रगणक परेशान हैं। एक माह के कार्य को 10 दिन में पूरा करने का दबाव है। मकान सूचीकरण की दृष्टि से 31 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) विभाजित नगर पंचायत के 30 एचएलबी का 30 मई तक पूरा कर लिया गया।
पहले चरण में सात मई से 21 मई तक स्व-गणना के बाद 22 मई से 20 जून तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना शुरू हुई है। सेमरियावां ब्लाॅक के 113 ग्राम पंचायतों के 190 राजस्व गांव में 460 प्रगणक ब्लाॅक में 428 प्रगणक 76 सुपरवाइजरों को लगाया गया है। प्रगणक घर-घर जाकर मकानों की गणना व मकान सूचीकरण का कार्य कर रहे हैं।
दो से तीन दिन तक प्रगणक हाउस लिस्टिंग ब्लाॅक के चौहद्दी व मानचित्र का मिलान न होने से परेशान रहे। 22 मई से शुरू हुए मकान सूचीकरण कार्य में अभी दस दिन बीते हैं। अधिकारियों के दबाव का हवाला देकर सुपरवाइजर प्रगणकों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दे रहे हैं।
प्रगणकों का कहना है जब 20 जून तक कार्य करने का लक्ष्य है तो दबाव नहीं होना चाहिए।