फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लाइन की व्यवस्था दुरुस्त रखें, उपभोक्ताओं को न हो दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी ने किया निरीक्षण, विद्युत व्यवस्था में सुधार के दिए निर्देश
विज्ञापन

संतकबीरनगर। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने सोमवार को निगम के डीएम आलोक कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ पावर हाउस खलीलाबाद, टाउन ट्रांसफाॅर्मर, वर्कशाप व भंडार खंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्युत व्यवस्था में और सुधार के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि लाइन की व्यवस्था दुरूस्त रखें, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए। उन्होंने कहा कि जहां पर भी ट्रांसफाॅर्मर में खराबी आए, उसे तत्काल बदला जाए। इसके बाद उन्होंने डीएम आलोक कुमार की मौजूदगी में मुख्य अभियंता सहित उपखंड अधिकारियों के साथ बैठक की और विद्युत आपूर्ति सुचारू से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदान करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस मौके पर मुख्य अभियंता बस्ती इंजीनियर विजय कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता इंजीनियर विनोद कुमार अवस्थी, अधिशासी अभियंता इंजीनियर राजेश कुमार, इंजीनियर अभिषेक सिंह यादव सहित समस्त उपखंड अधिकारी खलीलाबाद टाउन एवं अवर अभियंता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें