संतकबीरनगर। पुलिस कार्यालय में एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बृहस्पतिवार को अभियोजन के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान कहा कि न्यायालय में लोक अभियोजक एवं अभियोजन अधिकारीगण से समन्वय स्थापित कर प्रत्येक वाद में प्रभावी पैरवी कराकर अपराधियों को सजा दिलाएं।
इसके अतिरिक्त एसपी ने अभियोजन शाखा के पुलिसकर्मियों से कार्य सरकार के दौरान आ रही परेशानियों की विस्तृत जानकारी लेकर उन्हें दूर करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। इसके अलावा एसपी सत्यजीत गुप्ता ने अभियोजन शाखा में कार्यरत पुलिसकर्मियों से किसी महत्वपूर्ण मुकदमे से संबंधित साक्षियों की किसी कारण से गवाही न हो पाने की स्थिति पैदा हो रही हो तो उसके संबंध में तत्काल सूचना देने के लिए बताया।