फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दहेज हत्या के आरोपी दंपती गिरफ्तार

Thu, 28 Nov 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी दंपती को गिरफ्तार किया है। थाना दुधारा पुलिस ने मामले से संबंधित वांछित रामसुमेर यादव पुत्र स्वर्गीय राजाराम व बिन्दलावती देवी पत्नी रामसुमेर यादव निवासीगण ग्राम भरवलिया बूधन को दसवां गांव तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 26 नवंबर को मुकेश यादव पुत्र बाबूराम यादव निवासी आंटाकला ने थाना दुधारा में तहरीर दिया कि बहन से उसके पति विजय यादव, ससुर रामसुमेर यादव और उसकी सास बिन्दलावती देवी दहेज की मांग करते थे। दहेज न देने पर बहन को प्रताड़ित करते थे। बहन के पति, सास, ससुर मिलकर उसकी हत्या कर दिए। दुधारा पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में केस पंजीकृत किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें