फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीजे संचालकों को नियमों के अनुरूप डीजे बजाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शनिवार को बखिरा चौकी पर पुलिस ने कांवड़ समिति के पदाधिकारियों, डीजे संचालकों और कांवड़ यात्रियों के साथ बैठक की। क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह ने सभी से यात्रा के दौरान निर्धारित मार्ग और समय का पालन करने की अपील की।
बैठक में क्षेत्राधिकारी ने कहा कि कांवड़ जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। डीजे संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा और नियमों के अनुरूप ही डीजे बजाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही आपत्तिजनक गीत, भड़काऊ नारे या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि से बचने को कहा गया। उन्होंने कांवड़ समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों से आपसी समन्वय बनाए रखने तथा यात्रियों से अनुशासन और शांति के साथ यात्रा पूरी करने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें