फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मुखलिसपुर बस स्टेशन को नवंबर तक पूरा करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। जिले की प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम शनिवार को नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के मुखलिसपुर पहुंचीं और निर्माणाधीन बस स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्ता जांची और निर्देश दिए कि नवंबर तक बस स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाए।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम के मुखलिसपुर पहुंचने पर ग्राम प्रधान रीना अग्रहरि ने स्वागत किया। प्रभारी मंत्री ने परिसर में पौधरोपण भी किया। उन्होंने 478 लाख रुपये से निर्माणाधीन मुखलिसपुर बस स्टेशन के कार्य का निरीक्षण किया।
मौके पर मौजूद प्रोजेक्ट मैनेजर आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि नवंबर तक स्टेशन के निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। प्रभारी मंत्री ने सख्त लहजे में नवंबर से पूर्व ही कार्य पूरा कर लिए जाने का निर्देश दिया। निर्माण कार्य की गुणवत्ता परखने के दौरान प्रभारी मंत्री ने ईंट, सीमेंट और सरिया की गुणवत्ता भी देखी। इस दौरान ग्रामीणों ने मुखलिसपुर में स्थित डाक बंगले के बाउंड्री निर्माण में हुए घोटाले की जांच की भी मांग की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रीना अग्रहरि ने गांव निवासी एक व्यक्ति की संपत्ति गलत तरीके से नीलाम किए जाने के प्रयास का मामला उठाया। जिस पर प्रभारी मंत्री ने इस मामले में डीएम से वार्ता कर निदान कराने का आश्वासन दिया।
इस दौरान क्षेत्रीय विधायक गणेश चंद्र चौहान, राजेंद्र राय, मनोज अग्रहरि, भास्कर त्रिपाठी, संतोष यादव, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, एसडीएम रविकांत चौबे, थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पांडेय, बीडीओ कुलदीप कुमार, एडीओ पंचायत सतीश कुशवाहा, चौकी प्रभारी मुखलिसपुर जयहिंद भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें