संतकबीरनगर। धनघटा थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। बाद में न्यायालय में पेश कर दिया।
पुलिस के अनुसार थाना धनघटा में दर्ज प्राथमिकी में आरोपी आकाश राजभर निवासी सेमरी, थाना धनघटा की तलाश की जा रही थी। मंगलवार को पुलिस ने उसे सालेहपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के पिता ने पांच जुलाई को थाना धनघटा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग पुत्री को आरोपी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। मामले में संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया था। संवाद