फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छठ घाटों पर सीसीटीवी से निगरानी के निर्देश

विज्ञापन
बघौली छठ घाट का निरीक्षण करते डीएम और एसपी-स्रोत सूचना
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम अनुज मलिक और एसपी संदीप कुमार मीना ने बृहस्पतिवार को छठ पूजा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पक्का पोखरा, शुगर मिल तिराहा, मगहर, बालूशासन सहित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान छठ घाटों पर सीसीटीवी से निगरानी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पक्का पोखरा छठ घाट, चीनी मिल तिराहा छठ घाट, मगहर स्थित छठ घाट एवं बालूशासन छठ घाट का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक प्रबंधों का गहनता से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी, खोया-पाया केंद्र की स्थापना तथा कंट्रोल रूम की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे पर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति अथवा समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने सभी छठ घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिस कर्मियों एवं सादे वस्त्रों में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए टीएसआई को प्रभावी ट्रैफिक प्लान तैयार कर लागू करने तथा निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहनों की पार्किंग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर एएसपी सुशील कुमार सिंह, एसडीएम हृदयराम तिवारी, सीओ प्रियम राजशेखर पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें