फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छठ पर्व के मद्देनजर व्यवस्था बनाने के निर्देश

विज्ञापन
बिडहर घाट पर छठ पर्व की तैयारियों का जायजा लेते डीएम और एसपी-स्रोत सूचना
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम अनुज मलिक व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शनिवार को संयुक्त रूप से पुलिस व प्रशासनिक टीमों के साथ भक्ति एवं आस्था का पर्व छठ पूजा पर छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं को अपेक्षित सुविधा प्रदान करने के लिए तामेश्वरनाथ शिव मंदिर परिसर स्थित पोखरा घाट व बिड़हर घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें अधिकारियों को पूजा के दौरान व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले में 15 व 16 नवंबर को छठ पर्व मनाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान पोखरा घाट पर छठ के दौरान आने वाले छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं की संख्या आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए डीएम ने अधिकारियों को घाट की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि जिन घाटों पर पानी अधिक है वहां मजबूत बैरिकेडिंग करा दी जाए व नाव, गोताखोर आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई दुर्घटना न हो। साथ ही सभी घाटों पर प्रकाश की उचित व्यवस्था करने के साथ-साथ सभी आवश्यक जगहों पर महिला पुलिस बल की ड्यूटी लगाए जाने के लिए भी निर्देशित किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी या दिक्कत न हो। साथ ही सभी छठ घाटों पर आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में डीएम ने संबंधित एसडीएम व अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें