फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ऋण वितरण की स्थिति सुधारने के दिए निर्देश

Sun, 23 Nov 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने बताया कि विभिन्न बैंकों को 2094 पत्रावलियां भेजी गई हैं। उसमें मात्र 700 लाभार्थियों में ऋण वितरित किए गए हैं। यह इस माह सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित लक्ष्य 850 के सापेक्ष बहुत कम है। इसमें सुधार के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान बताया कि ऐक्सिस बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, बैंक आफ इण्डिया, एचडीएफसी बैंक, इंडियन बैंक, यूनियन बैंक आफ इंडिया की स्थित निराशाजनक पाई गई। सीडीओ ने क्षेत्रीय प्रबंधकों को लक्ष्य के सापेक्ष आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण कराने के निर्देश दिए। क्षे़त्रीय प्रबंधकों ने एक सप्ताह में सभी लंबित पत्रावलियों के निस्तारण का आश्वासन दिया। सीडीओ ने पीएम सूर्यघर, पीएम एफएमई की भी समीक्षा की। इस दौरान उपायुक्त स्वतः रोजगार प्रभात द्विवेदी, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें