फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता व निगरानी के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने जनपद के समस्त अधिकारियों, थाना प्रभारियों व अन्य अधिकारी, कर्मचारियों के साथ ऑनलाइन गोष्ठी की। इस दौरान मंंदिरों एवं पोखरों के आसपास विशेष साफ-सफाई अभियान चलाकर स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत ऑपरेशन मजनू के तहत सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, स्कूल/ कॉलेजों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी निगरानी रखने तथा महिलाओं/ बालिकाओं से अभद्रता, छेड़छाड़ एवं उन्हें परेशान करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने, बारावफात एवं रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत थाना क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थानों पर सतर्क निगरानी, जुलूस, कार्यक्रम मार्गों का निरीक्षण तथा स्थानीय आयोजकों एवं संभ्रांत व्यक्तियों के साथ समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
सोशल मीडिया पर भी सतर्क निगरानी रखने तथा भ्रामक-आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।
लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी विवेचकों को गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष विवेचना करते हुए लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अनावश्यक रूप से लंबित विवेचनाओं की नियमित समीक्षा एवं प्रभावी पर्यवेक्षण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

जनपद के विभिन्न अभियोगों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाने तथा चिन्हित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अभियुक्तों के संबंध में प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखने हेतु भी निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें