संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चल रहे अभियान के तहत मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में शिविर लगाया गया। इस दौरान 16 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद के अधीक्षक डॉ. उमर हसमत अंसारी ने बताया कि आयुष्मान योजना का लाभ पात्रों को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान चल रहा है। इसके तहत मंगलवार को सीएचसी खलीलाबाद में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनवाया गया है।
उन्होंने बताया कि आगे भी आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। जो भी पात्र हैं वे लोग यहां आकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इस दौरान बीपीएम अभय त्रिपाठी, बीसीपीएम महेंद्र कुमार त्रिपाठी, आयुष्मान मित्र अनिल कुमार, संजय भारती, सुधाकर सिंह आदि माैजूद रहे।