फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अभिलेखों को दुरुस्त रखने के निर्देश

Thu, 21 Nov 2024 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को दुधारा थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों को अभिलेख दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एएसपी ने थाना कार्यालय में रखे अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों की जांच की। अभिलेखों के उचित रख-रखाव के लिए निर्देशित किया।
जनसुनवाई रजिस्टर का जांच करते हुए शिकायती प्रार्थना पत्रों का शत-प्रतिशत अंकन करने तथा समस्या का निस्तारण करते हुए शिकायत प्रार्थनापत्रों के निस्तारण के संबंध में फरियादियों से निरंतर फीडबैक प्राप्त कर रजिस्टर में दर्ज करने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

थाना परिसर, भोजनालय, मालखाना, शस्त्रागार, महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया। थाना परिसर को साफ रखने, मेन्यू के अनुसार पोषण युक्त भोजन तैयार करने, शस्त्रागार में शस्त्रों को नियमित सफाई करने, निष्प्रोज्य दंगा नियंत्रण उपकरणों को बदलकर नया प्राप्त करने के लिए बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें