फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में सवा दो करोड़ के प्रस्ताव की मंजूरी

Thu, 21 Nov 2024 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तिघरा। बृहस्पतिवार को क्षेत्र पंचायत बघौली की बैठक ब्लाॅक सभागार में प्रमुख सरिता सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कुल दो करोड़ दस लाख का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ। बघौली ब्लाक प्रमुख सरिता सिंह सैंथवार की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। सबसे पहले सदस्यों से विकास कार्यों का प्रस्ताव मांगा गया। प्रमुख ने कहा कि बगैर भेदभाव केंद्र व प्रदेश सरकार विकास का कार्य कर रही है। पूर्व की सरकारों में पात्र व्यक्तियों का नाम सूची से गायब रहता था, लेकिन अब वंचित पात्रों का नाम सूची में जोड़ा जा रहा है। शेष बचे लोगो का नाम भी ब्लाॅक के माध्यम से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि पीएमजीएवाई योजना के तहत पात्र व्यक्तियों का सर्वे कराकर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। बैठक में प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा, राज्य वित्त, एनआरएलएम व शादी अनुदान आदि योजनाओ पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि योगेन्द्र प्रताप उर्फ बब्लू सिंह, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि पंचराम गौतम, सुशील चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि सत्य प्रकाश पाठक, अनिल कुमार, मनीराम यादव, बालरुप कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें