संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें डीएम ने बिंदुवार मनरेगा श्रमिकों का ई-केवाईसी, पिछले सालों के अपूर्ण कार्य को पूर्ण कराए जाने एवं श्रमिकों को 100 दिन के रोजगार दिए जाने के निर्देश दिए।
बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह के गठन एवं खाता खोले जाने की स्थिति, मनरेगा जॉब कार्ड धारक एवं राशन कार्ड धारकों को समूह से जोड़े जाने पर समीक्षा किया गया। डीएम ने मेंहदावल के ब्लॉक मिशन मैनेजर का कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर डीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रभात द्विवेदी, उपायुक्त स्वत: रोजगार प्रवीण शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।