फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: काम में लापरवाही बरतने पर कानूनगो और लेखपाल पर कार्रवाई के निर्देश

Sun, 06 Jul 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
खलीलाबाद तहसील में जन समस्याएं सुनते डीएम और एसपी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 164 मामले आए और मौके पर सिर्फ नौ का ही निस्तारण हो सका। अन्य मामलों को संबंधित विभागों में निस्तारण के लिए भेज दिया गया। समस्या का समाधान न होने पर फरियादी निराश लौट गए। वहीं डीएम ने कार्य में लापरवाही बरतने पर कानूनगो और लेखपाल पर कार्रवाई का निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

खलीलाबाद तहसील में डीएम आलोक कुमार ने फरियाद सुनी। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि जब भी अधिकारी गावों के भ्रमण पर जाएं, अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का मौके पर सत्यापन करें और फीड बैक लें। जनसुनवाई के दौरान तहसील के एक कानूनगो व लेखपाल को कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए एसडीएम को निर्देश दिए। इस दौरान 47 मामले आए और सिर्फ दो का निस्तारण हो सका।
इस अवसर पर एसपी संदीप कुमार मीना, सीएमओ डॉ. रामानुज कनौजिया, एसडीएम अरुण वर्मा, तहसीलदार आनंद कुमार ओझा, नायब तहसीलदार प्रियंका तिवारी आदि मौजूद रही।
-
मेंहदावल में छह और धनघटा एक मामले का निस्तारण
मेंहदावल तहसील पर एडीएम जय प्रकाश ने समस्याओं को सुना। यहां पर कुल 62 मामले आए और उसमें से छह मामले का निस्तारण हुआ। इस दौरान एएसपी सुशील कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। धनघटा तहसील में सीडीओ जय प्रकाश ने समस्याओं को सुना। यहां पर कुल 57 मामले आए और एक का निस्तारण हुआ। इस दौरान एसडीएम डॉ. सुनील कुमार, तहसीलदार रामजी, नायब तहसीलदार हरेराम यादव, स्टेनो विकास निगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें