फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खाद्य पदार्थों में मिलावट पर कार्रवाई के निर्देश

Sat, 18 Oct 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम जय प्रकाश की अध्यक्षता में खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। जिसमे खाद्य पदार्थ एवं दवाइयों में मिलावट को रोकने के लिए दिशा निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

एडीएम जय प्रकाश ने खाद्य पदार्थ दूध, दुग्ध पदार्थ पनीर, खोया, मसाले, खाद्य तेल व अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी कार्रवाई के लिए निर्देश दिया। उन्होंने कहाकि मिलावट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त न की जाए। मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त सतीश कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अवधेश भारती, वरिष्ठ निरीक्षक वाट माप आरबी वर्मा, संजय कुमार, आरके शर्मा, राजीव कुमार, सीएमओ डॉ. रामानुज कनौजिया मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें