फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो स्थानों से साढ़े नौ क्विंटल पटाखे बरामद

Sat, 18 Oct 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बरामद पटाखा के साथ पुलिस टीम। स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को दो अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर करीब साढ़े नौ क्विंटल पटाखा बरामद किया। पटाखा स्टोर करने की सूचना पर पुलिस ने शहर के गांधी नगर मोहल्ला और टीचर काॅलोनी स्थित दो मकान की जांच किया। पुलिस मामले में तीन आरोपियों पर केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि गोला चौकी प्रभारी व एसआई धर्मनाथ यादव की टीम क्षेत्र भ्रमण पर थी। उसी दौरान पुलिस टीम को अवैध रूप से पटाखा स्टोर करने की सूचना मिला।
इसके बाद पुलिस टीम ने एसओजी टीम के साथ मिलकर पहले खलीलाबाद शहर के गांधीनगर मोहल्ला पहुंची। वहां पर बैजनाथ जायसवाल के मकान के बाहर बरामदे में काफी मात्रा में पटाखा स्टोर किया मिला।
विज्ञापन

जो पुलिस को देखकर वहां से भाग गया। वहां से पुलिस को 17 गत्ता में करीब 367 किलो पटाखा बरामद हुआ। जानकारी करने पर पाया गया कि पटाखा अवैध तरीके से बैजनाथ जायसवाल ने भंडारण किया था। जिसे प्राइवेट वाहन से लदवाकर पुलिस कस्टडी में लिया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने टीचर काॅलोनी न्यू हाउस बेसिक स्कूल गली में पहुंची। वहां पर पीयूष व अमित के गैरेज टाइप मकान में 21 गत्ता में पटाखे रखे हुए थे। उसका वजन कराने पर 583 किलोग्राम पाया गया।
पुलिस टीम ने नियमानुसार पटाखा को अपने कब्जे में लेकर प्लास्टिक की बोरियों में सील किया। समस्त पुलिस कार्रवाई की वीडियो ग्राफी भी कराया गया है।
कोतवाल ने बताया कि अवैध तरीके से पटाखा भंडारण के मामले में मोहल्ला गांधीनगर निवासी बैजनाथ जायसवाल व टीचर काॅलोनी निवासी पीयूष व अमित के खिलाफ केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। जिसके बाद पता चल सकेगा कि पटाखा कहां से आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें