फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53 लाख का धान क्रय, भुगतान नौ लाख

विज्ञापन
धानक्रय केंद्र का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
पशु आश्रय केंद्र को देखा, खामियां दूर करने के निर्देश दिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम रवीश गुप्त ने बुधवार को खलीलाबाद विकास खंड क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर पशु आश्रय केंद्र व नेहिया खुर्द गांव में धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खामियों को दूर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने पशु आश्रय केंद्र पर पशुओं की गणना कराई, जहां कुल 17 पशु पाए गए। उन्होंने कहा कि यहां पर और पशु रखे जा सकते हैं। खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि अभियान चलाकर छुट्टा घूम रहे पशुओं को पकड़वाएं और पशु आश्रय केंद्र पहुंचवाएं। इसी क्रम में डीएम ने नेहिया खुर्द धान क्रय क्रेंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र का लक्ष्य 15 हजार क्विंटल का है जिसके सापेक्ष अभी तक 2 हजार 391 क्विंटल ही क्रय हुआ है। 53 लाख रुपये के क्रय के सापेक्ष मात्र नौ लाख का ही भुगतान किया गया है। इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय मोहिद्दीनपुर में बच्चों को पढ़ाया और उनके ज्ञान की क्षमता का आंकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें