फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद की नमाज के दौरान धूप से बचाव का करें इंतजाम : जगत

Sat, 17 Jun 2023 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मोतीनगर ईद का निरीक्षण करते नपा अध्यक्ष जगत जासवाल।संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करने के मद्देनजर साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने शहर के मोती नगर ईदगाह, मोहद्दीनपुर ईदगाह का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

चेयरमैन जगत जायसवाल ने कहा कि नमाजियों की सुविधा हेतु धूप से बचाव के लिए टेंट की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही पानी के टैंकर की सुविधा मौके पर उपलब्ध होगी। चेयरमैन जगत जायसवाल ने कमियों को दूर करने का निर्देश दिया।
इस दौरान सभासद असलम, अब्दुल्ला खां, अरशद खान, गोरख यादव, पंकज कुमार, उमेश चौधरी, अंकुर पांडेय आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में दीवानी कचहरी परिसर में बारिश में होने वाले जलभराव की समस्या को देखा। चेयरमैन ने वकीलों के पास बैठकर उनकी समस्याओं को सुना और जल्द से जल्द निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया। अधिवक्ताओं का कहना था कि मूसलाधार बारिश से भी दीवानी कचहरी परिसर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे वादकारी और अधिवक्ताओं दोनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इस दौरान अधिवक्ता बहादुर पाल, चतुर जी शुक्ल, दुर्गेश नारायण मिश्र, नवनीत कुमार पांडेय, महेंद्र प्रसाद मौर्या, विजय कुमार यादव, राम कृष्ण मिश्र, अवध नरेश मिश्र, राम प्रसाद श्रीवास्तव, मिथिलेश समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें