फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच से बीएसए कार्यालय में मचा हड़कंप

विज्ञापन
बेशिक शिक्षा कार्यालय में अभिलेख की जांच करते संयुक्त विकास आयुक्त। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

संयुक्त विकास आयुक्त की जांच से खलबली
शिक्षक भर्ती घोटाला और स्कूलों की मान्यता से संबंधित पत्रावली की जांच की
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। शिक्षक भर्ती घोटाला और स्कूलों की मान्यता से संबंधित मामलों की जांच के लिए शनिवार को शासन के निर्देश पर संयुक्त विकास आयुक्त बस्ती मंडल ने बीएसए कार्यालय पर पहुंच कर जांच की। उन्होंने अधिकारियों से एक-एक कर पत्रावलियों को मांगा। उनकी जांच से बीएसए कार्यालय में खलबली मची रही।
विज्ञापन

दरअसल, शासन में यह शिकायत हुई थी कि संतकबीरनगर जिले के हैंसर और नाथनगर में फर्जी शिक्षकों की भर्ती की गई है। इसके साथ ही मानक को दरकिनार कर रकम लेकर स्कूलों को मान्यता प्रदान की गई है। शासन ने मामले की जांच कमिश्नर बस्ती को सौंपी थी। कमिश्नर बस्ती के निर्देश पर शनिवार का संयुक्त विकास आयुक्त बस्ती मंडल तेज प्रताप मिश्र, एडी बेसिक डॉ सत्य प्रकाश तिवारी के साथ अन्य अधिकारी बीएसए कार्यालय पहुंचे। वहां पर बीएसए कक्ष में उन्होंने शिक्षकों की नियुक्ति से संबंधित पत्रावली और स्कूलों की मान्यता से संबंधित पत्रावली तलब की। विभाग के कर्मियों ने कुछ पत्रावली मौके पर दी। उनके साथ आई टीम ने एक-एक कर पत्रावलियों की जांच शुरू की। जांच के दौरान विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों में खलबली मची रही। इस दौरान कुछ पत्रावलियों के न मिलने की बात बताई गई। इसके बाद संयुक्त विकास आयुक्त ने पत्रावलियों को हर हाल में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि करीब 30 से अधिक स्कूलों की मान्यता में नियमों का दर किनार करते हुए मान्यता प्रदान की गई है। इसके साथ ही हैंसर और नाथनगर में कुछ फर्जी शिक्षकों की नियुक्ति का मामला प्रकाश में है। संयुक्त विकास आयुक्त तेज प्रताप मिश्र ने बताया कि सभी प्रकरणों की जांच की जा रही है। पत्रावलियां तलब की गई है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट कमिश्नर को प्रेषित की जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें