फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को दी नारी शक्ति वंदन अधिनियम और कन्या सुमंगला योजना की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीम के नेतृत्व में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत नौ स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन एवं महिला सशक्तिकरण चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें 234 महिलाएं, बालिकाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान समस्त थानों पर नियुक्त एंटी रोमियो टीम द्वारा विभिन्न गांवों में जाकर बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर किया गया। शासन की विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इनमें प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को संबल योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन

महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों व कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें