फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मखाना उत्पादन के लिए किसानों को दी गई जानकारी

Wed, 29 Jul 2026 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उद्यान विभाग के तत्वाधान में बुधवार को मिनी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल घोरहट में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषकों को मखाना उत्पादन के लिए जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में डॉ. देवेश कुमार वैज्ञानिक कृषि अभियंत्रण, डाॅ. तरुण कुमार, वैज्ञानिक कृषि वानिकी, डाॅ. दुर्गेश कुमार मौर्य वैज्ञानिक शस्य विज्ञान, डाॅ. अभिनव सिंह वैज्ञानिक कृषि प्रसार सहित सभी वैज्ञानिकों ने मखाना की वैज्ञानिक खेती पर जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मखाना की वैज्ञानिक खेती, उन्नत उत्पादन तकनीक, पौध एवं बीज प्रबंधन, पोषक तत्व प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण, कटाई एवं प्रसंस्करण सहित विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जानकारी विशेषज्ञों द्वारा विस्तारपूर्वक प्रदान की गई।
जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से मखाना विकास कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण एवं दो हेक्टेयर क्षेत्रफल में मखाना लगाने के लिए लक्ष्य प्राप्त हुआ है। मखाना की नर्सरी माह नवंबर दिसंबर में डाली जाती है, जबकि पौधों की रोपाई फरवरी-मार्च में की जाती है। अगस्त सितंबर माह तक फसल तैयार हो जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें