संतकबीरनगर। अंतरराष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनोविज्ञान विभाग ने मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई से क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉक्टर तन्वंगी मणि त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के उपाय, अभ्यास और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी।
उन्होंने विद्यार्थियों के सभी प्रश्नों के उत्तर भी दिए। जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई के अमरेंद्र कुमार आनंद और सतीश गौड़ ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी टेलीमानस पोर्टल, 14416 हेल्पलाइन नंबर आदि के बारे में विशेष जानकारियां दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो बृजेश कुमार त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को अच्छी संगति और सदैव मेहनत व निष्ठा से अपने कर्म करते रहने की सलाह दी। संवाद