फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हृदय की समस्या से बचाव की पुलिस कर्मियों को दी जानकारी

Mon, 06 Feb 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यशाला में जानकारी देते डॉक्टर संतोष त्रिपाठी।संवाद - फोटो : पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यशाला में जानकारी देते डॉक्टर संतोष त्रिपाठी।संवाद
विज्ञापन
पुलिस लाइन में आयोजित हुई बेसिक लाइफ स्पोर्ट कार्यशाला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस लाइन परिसर में रविवार को बेसिक लाइफ स्पोर्ट (बीएलएस) की कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार त्रिपाठी ने पुलिस कर्मियों को हृदय की समस्या से बचाव की जानकारी दी।
डॉ. संतोष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जब किसी व्यक्ति का दिल धड़कना बंद कर देता है तो उसे दिल का दौराकहते है। उस दौरान मरीज को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) आपातकालीन प्रक्रिया द्वारा मरीज की जान बचाने की कोशिश की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर सही तरीका जानता हो तो वह सीपीआर दे सकता है। सीपीआर देने के दौरान अपने दोनों हाथों की मदद से मरीज के छाती के बीच में जोर और तेजी से पुश करना होता है। हर एक पुश के बाद छाती को वापस अपनी सामान्य स्थिति में आने दें। कार्यशाला के दौरान प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक अजय कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें