फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यों की ली गई जानकारी

विज्ञापन
शहर के वि​धियानी मार्ग के जर्जर हालत व उसमे लगे पानी से नहाते वार्ड के लोग
विज्ञापन
धनघटा। ब्लाॅक क्षेत्र के चार ग्राम पंचायतों में बृहस्पतिवार को सोशल ऑडिट किया गया। ग्राम पंचायत गौरा खुर्द में आडिट समाप्त होने के बाद अचानक डीडीओ पहुंच गए। टीम ने सत्यापन के दौरान ग्रामीण और योजना के लाभर्थियों से सीधे संवाद कर जानकारी ली।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत घोरहट, गायघाट सहित चार ग्राम पंचायतों में आडिट टीम ने तीन दिन भ्रमण कर भौतिक सत्यापन के बाद शुक्रवार को गांव के पंचायत भवन कार्यालय पर बैठक की। इस दौरान मनरेगा और पीएम आवास लाभर्थियों के अलावा ग्रामीण आदि मौजूद रहे। अभिलेखों के अनुसार एक-एक परियोजना की पुष्टि कराई। ऑडिट टीम ने 96,830 रुपये की लागत से ग्राम रजनौली में विपिन के खेत से सिराज मोहम्मद के खेत चक रोड पर मिट्टी कार्य की जानकारी ग्रामीणों से ली। इसी तरह 1.21 लाख की लागत से गौरा खुर्द में मिट्टी कार्य एवं 3.79 लाख की लागत से रजनौली में इंटरलॉकिंग कार्य की जानकारी दी गई। उपस्थित पवन कुमार, रघुनाथ, राम जी, हंसु, राम गणेश, बलवंत, राजेश, गोमती, ममता ने कार्यों की पुष्टि की। आडिट प्रकिया समाप्त होने के बाद डीडीओ ग्राम पंचायत गौरा खुर्द पहुंचे। डीडीओ की टीम ने जांच प्रक्रिया पर संतोष जताया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि गिरजेश चौरसिया, राधेश्याम निषाद, अजित कुमार सिंह, देवेंद्र सिंह, मनरेगा मजदूर पवन, रघुनाथ आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें