फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बदलते मौसम में संक्रामक रोग सेहत पर डाल रहे असर

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला अस्पताल में प्रतिदिन सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार और डायरिया से पीड़ित पहुंच रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में मौसम के अचानक बदलने से लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, डायरिया और सांस की तकलीफ जैसी बीमारियों ने लोगों को चपेट में ले लिया है। तीन दिनों में जिला अस्पताल में लगभग डेढ़ हजार मरीज इन बीमारियों से प्रभावित होकर उपचार के लिए पहुंचे हैं।
जिले में इन दिनों संक्रामक रोगों का प्रभाव तेजी से फैल रहा है। सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ जुट रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बीमारियों की चपेट में आ रहे है। बाल रोग कक्ष में बच्चों व अभिभावकों की भीड़ देखी जा रही है। भीड़ के चलते मरीजों को पर्चा बनवाने, चिकित्सक को दिखाने और दवा लेने तक के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि इस समय दिन में मौसम गर्म हो जा रहा है। रात में ठंड रह रही है। ऐसे में लोग बीमारी की चपेट में आ रहे है। इससे पेट में दर्द, उल्टी दस्त, ठंड लगने आदि की समस्या आ रही है। ऐसे में 0 बच्चों, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों से ग्रस्त लोगों को विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है। अगर किसी को कोई बीमारी है तो लक्षणों को नजर अंदाज न करें। चिकित्सक से सलाह के बाद ही दवा लें।
000000000000000

इन बातों का रखें ध्यान

-हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोएं
-साफ-सुथरे कपड़े पहनें और मौसम अनुसार गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें
-भारी भीड़ से बचें और घर के अंदर सफाई बनाए रखें
-ठंडी हवा और धूल-मिट्टी से बचें
-समय पर पर्याप्त पानी पिएं और पौष्टिक आहार लें
-दस्त या उल्टी हो तो तुरंत ओआरएस घोल का सेवन करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें