फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन का सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन

Tue, 02 Jan 2018 12:43 AM IST
संतकबीरनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
भारतीय ‌किसान यूनियन का सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सांथा पीएचसी का संचालन अनवरत जारी रखने की मांग की।
विज्ञापन


भाकियू जिलाध्यक्ष पंडित जनार्दन मिश्र ने कहा कि सांथा पीएचसी के स्थानांतरण किए जाने के विरोध में कई बार ज्ञापन देकर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह भी कहा गया कि लोहरसन में सीएचसी स्थापित होने से क्षेत्रवासियों को कोई आपत्ति नहीं है। परंतु पीएचसी सांथा का संचालन एवं स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखी जाएं। इस संबंध में प्रशासन व विभाग की तरफ से आश्वासन भी दिया जा चुका है पीएचसी सांथा में शीघ्र ही डॉक्टर व नर्स की तैनाती कर दी जाएगी, परंतु अभी तक यह व्यवस्था नहीं की गई। मात्र प्रसव संबंधी सेवाएं ही अस्पताल में मिल रही हैं। उन्होंने मांग की कि पीएचसी सांथा की जो सेवाएं बंद हैं, उन्हें अविलंब शुरू किया जाए व आवश्यकता के अनुसार स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती भी की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी करने के लिए अविलंब आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।  इस दौरान संगठन के मंडल अध्यक्ष सुभाष चंद, दयाशंकर उपाध्याय, प्रेम वर्मा, दयाराम विश्वकर्मा, रामसागर चौधरी, मुर्तजा हुसैन, महेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें