फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भारत-नेपाल के रोटरी क्लबों की बैठक में सामाजिक सरोकारों पर जोर

Tue, 07 Apr 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। रोटरी क्लब कुशीनगर और रोटरी बुटवल डाउन टाउन के बीच नेपाल के बुटवल में हुई बैठक में सामाजिक सरोकारों पर सहमति बनी। बैठक में दोनों देशों के रोटरी क्लबों के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैठक में आपसी सहयोग को मजबूत करने, सामाजिक सेवा गतिविधियों को विस्तार देने और भविष्य में संयुक्त कार्यक्रम आयोजित करने पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों क्लबों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामुदायिक विकास जैसे क्षेत्रों में मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समन्वय और सहभागिता को और सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया गया। रोटरी क्लब की ओर से अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, अखिलेश शर्मा, सुनीता सिंह, आशा शर्मा, अनुभव सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। वहीं बुटवल डाउन टाउन के अध्यक्ष बाबूराम बनजाडे, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र ढकाल, पूर्व अध्यक्ष जीवन प्रसाद अधिकारी, अध्यक्ष निर्वाचित धर्म दत्ता ग्यावली, क्लब एडमिन चेयर कमल नेपाल, सचिव केशव बश्याल एवं सचिवालय सचिव तिलक अधिकारी ने सहभागिता की।

बैठक के दौरान दोनों क्लबों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र में संचालित सामाजिक परियोजनाओं की जानकारी साझा की और भविष्य में संयुक्त अभियानों के जरिए अधिक प्रभावी सेवा कार्य करने पर जोर दिया। इस पहल को भारत-नेपाल मैत्री और सामाजिक सहयोग के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें