वर्तमान समय में जारी बिजली आपूर्ति का शेड्यूल देर रात 11 बजे से प्रात: चार बजे और दिन में 11 बजे से सायं चार बजे तक है। परीक्षार्थियों को परीक्षा की तैयारी में बाधा उठानी पड़ रही है।
परेशान परीक्षार्थी अनुभव, शुभम, देवेश, सर्वेश, आदित्य, सरवन, श्रेया, साधना, सरिता, शर्मिला आदि ने कहा कि बिजली आपूर्ति का वर्तमान शेड्यूल उन लोगों के लिए अनुपयोगी है। दिन में तो बिजली की कोई जरूरत नहीं रहती है व रात जब जब बिजली आती है, तो सोने का समय होता है।
परीक्षार्थियों ने कहा कि बोर्ड परीक्षा नजदीक है। इससे उन लोगों को परीक्षा की तैयारी के लिए पढ़ाए गए पाठों को दुहराना जरूरी है। परीक्षार्थियों ने कहा कि पढ़ने का अच्छा समय सुबह, शाम ही होता है।
पर वर्तमान शेड्यूल के हिसाब से देर रात और दिन में बिजली की आपूर्ति उनके लिए तो पूरी तरह से अनुपयोगी है। एसडीओ परवेज अख्तर ने कहा कि मुख्यालय से जो निर्धारित शेडयूल है उसी के अनुसार आपूर्ति की जा रही है। ऊपर से कोई आदेश आएगा तो शेड्यूल बदला जाएगा।