फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

Sat, 13 Feb 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उड़सरा गांव निवासी विद्यावती देवी पत्नी ओम प्रकाश तिवारी का आरोप था कि उसकी बहू को रविवार को बच्चा पैदा हुआ था।
विज्ञापन

  मंगलवार को उसके गांव के बेचन केवट के घर पर एक अज्ञात व्यक्ति आया था,जो उसके घर पर आकर पति से खलीलाबाद चल कर बहू के लिए सामान खरीदने की बात किया था।
  वह और पति उस व्यक्ति की बाइक से एक ही साथ खलीलाबाद गए और सामान की खरीदारी की। रात तक जब उसके पति ओमप्रकाश  घर नहीं आए तो खोजबीन शुरू की।
 रात नौ बजे पता चला कि उसके पति की लाश दुधारा क्षेत्र के लखमा के पास पड़ी है तो वह परिवार के लोगों के साथ वहां गई। लखमा गांव के बब्बू बंजारा के घर के दरवाजे पर उसके पति की लाश पड़ी  थी।
 आरोप था कि गांव के बेचन ने अपने भतीजे संतोष के साथ साजिश करते हुए बब्बू और रामजीत बंजारा निवासी लखमा के साथ मिल कर उसके पति ओमप्रकाश की  हत्या कर दी।
विज्ञापन

 एसओ सतानंद पांडेय ने  बताया कि पहले लखमा गांव निवासी बब्बू की तरफ से दी गई तहरीर पर मृतक ओम प्रकाश तिवारी के खिलाफ चोरी के प्रयास का केस दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।
  इधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर यह बात सामने आई कि ओम प्रकाश की मौत छत से गिरने से नहीं बल्कि पीट-पीट कर चोट पहुंचाने से हुई थी।
  मृतक की पत्नी की तहरीर पर बब्बू, बेचन,संतोष समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। हत्या से जुडे़ साक्ष्य का संकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

 एसपी शैलेष कुमार पांडेय पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया कि ओमप्रकाश की मौत पिटाई से हुई थी। उम्मीद है कि जल्द ही हत्या का पर्दाफाश पुलिस कर देगी।



शोभित कुमार पांडेय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें