फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आंखोें में जलन व खुजली के बढ़े मरीज

Sat, 02 Aug 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में आंखों की जांच चिकित्सक।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में उमस के चलते आखों में जलन, खुजली, और चुभन के मरीज बढ़े हैं। रोजाना 10 से 15 मरीज पीड़ित मिल रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में आंखों में जलन, खुजली व चुभन से प्रभावित 12 मरीज पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद दवा देकर बेहद सावधानी बरतने की सलाह की है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 1300 से 1400 मरीज इलाज के लिए आते है। इसमें से 200 के करीब मरीज आंखों की परेशान के होते हैं। इस समय सबसे ज्यादा आंखों में जलन, खुजली व चुभन से पीड़ित होकर मरीज पहुंच रहे हैं। वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवानंद सिंह ने बताया कि प्रतिदिन 10 से 15 मरीज इस समस्या से पीड़ित आ रहे हैं। इससे प्रभावित मरीजों की आंख में पर्याप्त आंसू नहीं बनते या तेजी से वाष्पित हो जाते हैं।
उन्होंने बताया कि सूखेपन के कारण आंख में जलन, चुभन, खुजली जैसी समस्या होती है। आंख लाल होने और आंखों में थकान आदि के लक्षण दिखने लगते हैं। आंख की समस्या लेकर पहुंचे पटखौली निवासी दानबहादुर, महुली निवासी चंद्रेश ने बताया कि आंख में काफी खुजली हो रही थी। रगड़ने पर आंख लाल हो गई थी। जिसे दिखाने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें