मेंहदावल। क्षेत्र के बहबोलिया गांव स्थित पोखरे में शनिवार को एक युवक का शव देखकर मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना के बाद एसओ मेंहदावल सतीश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को पोखरे से बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए। एसओ मेंहदावल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि दो अगस्त की दोपहर 12:30 बजे कमालुद्दीन निवासी ग्राम बाहवोलिया ने सूचना दी कि उनका सबसे छोटा भाई निजामुद्दीन (40) का अपने बीबी से तलाक हो चुका है और उसके कोई बच्चे नहीं हैं। उन्होंने बताया कि मृतक के शव का पंचायत नामा व पोस्ट मार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा। संवाद