फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आंबेडकर प्रतिमा तोड़ जाने की घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती

Sat, 10 Jan 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। थाना बेलहर कला क्षेत्र में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने की दो घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 26 नवंबर को मैनतापुर गांव में और 8 जनवरी को कुसहरा गांव में आंबेडकर प्रतिमा तोड़ने की घटनाएं सामने आईं, लेकिन दोषियों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 26 नवंबर को मैनतापुर गांव में स्थापित आंबेडकर प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया, लेकिन आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी। इसी तरह 8 जनवरी की रात कुसहरा गांव में भी आंबेडकर प्रतिमा तोड़ दी गई। पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए तत्काल नई प्रतिमा लगवाकर और शांति व्यवस्था कायम कर मामले का पटाक्षेप करने का प्रयास किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस हर बार कार्रवाई के नाम पर केवल नई मूर्ति स्थापित कराकर मामला शांत करा देती है, जबकि प्रतिमा तोड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती। इससे ऐसे तत्वों के हौसले बुलंद हैं और बार-बार इसी तरह की घटनाएं हो रही हैं।
क्षेत्र के जितेंद्र कुमार, पूर्णमासी, राजकुमार, सोनू, अमरेश चौधरी, राम सरन, राजेंद्र भारती, मुकेश कुमार, दिलसाद आदि का कहना है कि बाबा साहब की प्रतिमाओं के साथ की जा रही तोड़फोड़ सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश है। उन्होंने प्रशासन से दोनों घटनाओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


एसओ अनिल कुमार ने बताया कि मामलों की जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों गांवों में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।
प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने की प्राथमिकी दर्ज

बेलहर। थाना बेलहर कला के कुसहरा में सार्वजनिक स्थल पर स्थापित आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रतिमा खंडित करने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
कुसहरा के रामसरन पुत्र बरसाती ने प्रार्थना पत्र दिया कि गांव वालों के सहयोग से करीब सात वर्ष पूर्व रोड किनारे बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई थी। आठ जनवरी की रात सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की मंशा से अज्ञात व्यक्तियों ने प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें