फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कमरे में बंद करके पिटाई की घटना को याद कर सहमे जेई, बोले- मौत समाने खड़ी थी

Fri, 05 May 2023 02:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर

सार

जेई ने बताया कि बिजली चोरी की जांच के लिए वह अपने सहयोगी संविदा कर्मियों के साथ शनिचरा बाजार पहुंचे थे। कुछ जगहों पर जांच करने के बाद धर्मेंद्र कसौधन के घर पहुंचे। वहां पर मीटर से तार अलग किया जाना पाया गया। इस मामले में धर्मेंद्र कसौधन से शांतिपूर्वक बातचीत चल रही थी। उसी समय काफी संख्या में बाहरी लोग पहुंचे, जो अपने को नेता बताते हुए बकाया बिल की वसूली और बिजली चोरी पकड़ने का विरोध करने लगे।
विज्ञापन
जेई अजय चौरसिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र के शनिचरा में बिजली निगम के जेई और व्यापारियों के बीच हुए विवाद में अभी तक पुलिस की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई है। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। इधर, घटना के चौथे दिन बृहस्पतिवार को बिजली निगम के जेई अजय चौरसिया सामने आए। उन्होंने घटना का जिक्र किया। कहा कि वह तो जांच करने गए थे, लेकिन उन्हें कमरे में बंद करके ऐसा पीटा गया था कि अब तक उस घटना से सहमे हैं।

विज्ञापन


जेई ने बताया कि सोमवार की दोपहर 12:00 शनिचरा बाजार में बकाया बिल और बिजली चोरी की जांच के लिए वह अपने सहयोगी संविदा कर्मियों के साथ शनिचरा बाजार पहुंचे थे। कुछ जगहों पर जांच करने के बाद धर्मेंद्र कसौधन के घर पहुंचे। वहां पर मीटर से तार अलग किया जाना पाया गया। इस मामले में धर्मेंद्र कसौधन से शांतिपूर्वक बातचीत चल रही थी। उसी समय काफी संख्या में बाहरी लोग पहुंचे, जो अपने को नेता बताते हुए बकाया बिल की वसूली और बिजली चोरी पकड़ने का विरोध करने लगे। धर्मेंद्र कसौधन शांत रहे। उसी दौरान भीड़ से कुछ लोग संविदा कर्मियों को पीटने लगे।

अभी मैं सहयोगियों को पीटने का विरोध करता, तभी मुझे एक कमरे में बंद करके पीटा गया। पिटाई से अंदरूनी चोटें आईं। मेरा मोबाइल फोन छीन लिया गया। पीटने वाले गालियां देकर कह रहे थे कि क्यों जांच करने और बकाया बिल वसूलने के लिए आते हो। पुलिस आई तो वह वहां से निकल पाए। जेई अजय कुमार ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कह कर अभी तक मामले को लंबित रखी हुई है। इस मामले में कार्रवाई के लिए जल्द ही उच्चाधिकारियों से संपर्क करूंगा।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

जेई ने महिला से की अभद्रता, मांगी थी रिश्वत : रामअवतार

शनिचरा की घटना में अभी तक जेई के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से व्यापारियों में रोष है। व्यापार मंडल एवं कसौधन वैश्य संगठन के अध्यक्ष रामअवतार कसौधन का कहना है कि जेई गलत तरीके से घर में घुसकर महिला के साथ अभद्रता कर रहे थे। ऊपर से बिजली चोरी का आरोप लगाकर रिश्वत की मांग कर रहे थे। उसका विरोध किया गया तो वह व्यापारियों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की नीयत से थाने में तहरीर दे दी।

व्यापारी ने भी तहरीर देकर जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दे रही है। पुलिस बता रही है कि जेई के खिलाफ जांच के लिए एक्सईएन बिजली को पत्र भेज दिया गया है। आखिर कब तक जांच चलेगी। इस मामले में विचार-विमर्श करने के लिए आपस में बैठक करेंगे, उसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।



अधिकारियों ने क्या कहा
पुलिस की ओर से जेई के खिलाफ जांच संबंधी कोई पत्र अभी तक नहीं मिला है। यदि पत्र मिलेगा तो जांच की जाएगी। जेई को वहां से हटाए जाने का अधिकार अधीक्षण अभियंता को है। वैसे उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं देने की ओर निगम पूरी कोशिश करता है। विवाद होना कतई उचित नहीं है। - दिव्य रंजन, एक्सईएन विद्युत।

जेई के खिलाफ जांच के लिए एक्सईएन को पत्र एसपी के माध्यम से भेजा गया है। हो सकता है कि अब तक पत्र एक्सईएन को न मिला हो। जेई के जरिए लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया जांच में गलत पाए गए हैं। एक्सईएन की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही पुलिस जेई के खिलाफ आगे की कार्रवाई करेंगी। - ब्रजेश सिंह, सीओ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें