औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक सुविधा केंद्र का शुभारंभ
संतकबीरनगर। औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को श्रमिक सुविधा केंद्र का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के द्वारा किया गया। पुलिस अधीक्षक ने औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचकर श्रमिक सुविधा केंद्र का उद्घाटन, पौधरोपण एवं पुलिस चौकी के निर्माण के लिए चिह्नित भूखंड का निरीक्षण किया।
राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे करीब 231.74 एकड़ में फैले औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना जनपद के औद्योगिक विकास हेतु वर्ष 1973-74 में की गई। यहां विभिन्न उद्योगों से जुड़ी इकाइयां संचालित हैं, जिनमें करीब 5000 से अधिक लोग काम करते हैं।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने फीता काटकर श्रमिक सुविधा केंद्र का लोकार्पण किया। उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक, उद्यमी पवन सर्राफ, अंकित रुंगटा, अजय यादव, तथा भाजपा नेता अमर राय, सतविंदर पाल जज्जी व सर्वजीत पासवान उपस्थित रहे। संवाद