फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पौरोहित्य प्रशिक्षण में बच्चे बनेंगे ज्योतिष व कर्मकांड के पंडित

Thu, 08 Jan 2026 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के निर्देशन में जिले के आदर्श विद्या विलास संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धर्मसिंहवा में पौरोहित्य प्रशिक्षण का कार्यक्रम बृहस्पतिवार को शुरू किया गया। संस्कृत की शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों को ज्योतिष और कर्मकांड का मर्मज्ञ पंडित बनाया जाएगा। प्रशिक्षण में विद्यालय के अलावा बाहर से भी कुछ बच्चे पौरोहित्य का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे या प्रशिक्षण ढाई महीने तक चलेगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के भाषा विभाग के निर्देशन में बृहस्पतिवार को धर्मसिंहवा के आदर्श विद्या विलास संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में पौरोहित्य प्रशिक्षण का कार्यक्रम शुरू किया गया। यह प्रशिक्षण विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र पांडेय की देखरेख में पंडित अरुण कुमार द्विवेदी द्वारा दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में बच्चों को संस्कृत से जुड़े विषय ज्योतिष, कर्मकांड, दैनिक पूजा पद्धति सहित अन्य विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा।
सत्र के शुभारंभ के दौरान विद्यालय के संस्थापक शत्रुघ्न नाथ त्रिपाठी ने प्रशिक्षक व छात्रों को शुभकामना देते हुए संस्कृत के समस्त विषयों को श्रद्धा और निष्ठा के साथ पठन-पाठन करने को कहा। पौरोहित्य प्रशिक्षण का यह कार्यक्रम 75 दिनों तक चलेगा। इस दौरान पंडित ओमप्रकाश त्रिपाठी, मृणालिनी त्रिपाठी, शालिनी चतुर्वेदी, वंदना, कमलेश कुमार त्रिपाठी, अनिरुद्ध द्विवेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें