संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र से मारपीट और विवाद का मामला सामने आया है। डिघवा डीगेश्वरनाथ निवासी सरोजनी देवी ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर गाली देने और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, 24 अप्रैल को शाम करीब 5 बजे वह अपनी गोद की बच्ची के लिए दवा लेने जा रही थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके पति शंभू ने उन्हें गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और डंडे से हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया। आरोप है कि इस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।
घटना की जानकारी उन्होंने अपने मायके वालों को दी। इसके बाद 25 अप्रैल की सुबह करीब 6 बजे उनके पिता और भाई उनके घर पहुंचे। वहां पूछताछ के दौरान उनके जेठ जियावन समेत अन्य लोगों ने उनके भाई के साथ भी मारपीट की और पिता को गाली दी। थाना दुधारा पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।