संतकबीरनगर। थाना दुधारा क्षेत्र के एक गांव में घरेलू विवाद के चलते पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर लिया है। एसओ अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस को दिए तहरीर में पीड़िता सबीना खातून निवासी दुधारा ने बताया कि 24 अप्रैल को उसके पति मेराज हुसैन ने घरेलू विवाद को लेकर उसे गाली देना शुरू कर दिया।
विरोध करने पर आरोपी ने लाठी-डंडे से मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। मारपीट के दौरान आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।