धनघटा। धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की देर शाम 15 वर्षीय किशोर फंदा लगा लिया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी हैंसर ले जाया गया, वहां उसकी चिंताजनक हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के घर मंगलवार की देर शाम किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस बीच महिला ने अपने 15 वर्षीय बेटे को डांट दिया। जिससे क्षुब्ध होकर वह कमरे में चला गया और कमरे का कुंडी से फंदा लगा लिया। इस बीच परिजन कमरे में पहुंचे और उसे फंदे से नीचे उतारकर तत्काल सीएचसी हैंसर ले गए। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। संवाद