शार्ट सर्किट से दुकान में आग लगने के बाद जला सामान
बेलहर। बेलहर थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत कुसमामाफी में सोमवार की देर रात अचानक कपड़े की एक दुकान में आग लग गई। जिससे दुकान के सारे कपड़े जल गए। बताया जाता है कि यह आग शाॅर्टसर्किट से लगी थी।
दुकान के मालिक संतोष अग्रहरि ने बताया कि दुकान रोज की तरह बंद कर बाहर सो जाते थे। देर रात दुकान से धुआं निकलता देखा। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों दौडकर बुझाई आग। घटना की जानकारी पाकर मौके पर लेखपाल पहुंचे और सहायता का आश्वासन दिया। संवाद