बसिया जोत गांव में अलाव पर सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों से चर्चा करते एएसपी व थानाध्यक्ष
- फोटो : जेआरयूवी इंटर कॉलेज में प्री बोर्ड परीक्षा देते छात्र।
धनघटा। एएसपी ने सोमवार की रात महुली थाना क्षेत्र के ग्राम बसियाजोत में अलाव पर ग्रामीणों से संवाद किया। ग्राम सुरक्षा समिति के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। समिति के सदस्यों को अपराध के प्रति किया सजग किया। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने कहा कि गांव अथवा मोहल्ले में रात्रि में कोई व्यक्ति संदिग्ध लगे तो तत्काल पुलिस को सूचना दे। सभी लोग अपने घर, मोहल्ले एवं दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा जरूर लगवाएं, जिससे आपराधिक व असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके। कैमरा क्रियाशील रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आप लोगों का छोटा प्रयास कानून व्यवस्था मजबूत करने में मददगार बनेगा। बताया कि इस समय डिजिटल जमाने में ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी काल, ओटीपी से फ्रॉड, हैकिंग, फर्जी लिंक के माध्यम से साइबर अपराधी लोगों को शिकार बना रहे है। इससे बचने के लिए किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ कुछ साझा ना करें। ऐसी स्थिति आने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। इस दौरान चोरी की घटनाओं की रोकथाम के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।