फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 24 घंटे में राप्ती 34 और सरयू 10 सेंटीमीटर बढ़ी

विज्ञापन
एमबीडी बांध से सटकर बहती सरयू नदी। संवाद
विज्ञापन
धनघटा। सरयू नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार को 78.800 मीटर पर पहुंच गया। नदी का पानी खतरे के निशान 79.400 मीटर महज 600 सेंटीमीटर नीचे रह गया है। नदी का पानी बढ़ने से एमबीडी बांध पर दबाव और निचले हिस्से में बाढ़ का पानी तेजी के साथ बढ़ रहा है।
विज्ञापन

सरयू नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार के शाम 78.800 मीटर पर पहुंच गया। नदी का पानी बढ़ने से निचले हिस्से में तेजी के साथ बाढ़ का पानी फैल रहा है। गायघाट दक्षिणी, ढोलबजा, गुनवतिया, चकदहा, सुअरहा, सियरकला, दौलतपुर, खालेपुरवा, पटौआ, आगापुर गुलरिहा, छपरा मगरवी, चपरा पूर्वी आदि गांव पर बाढ़ का खतरा मंडराना शुरू कर दिया है।
गायघाट दक्षिणी गांव के करीब से नदी बह रही है। गुनवतिया आदि गांव चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिरने लगे हैं। तहसीलदार रामजी का कहना है कि संभावित बाढ़ को देखते हुए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। किसी गांव में यदि बाढ़ का पानी घुसता है तो उस गांव के लोगों को बाढ़ शरणालय में पहुंचाने की व्यवस्था के साथ-साथ खाने पीने रहने का इंतजाम कर दिए गए हैं। नाव भी जरूरत के अनुसार लगाई जाएगी।
विज्ञापन

बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया जाएगा। उधर, एमबीडी बांध पर बढ़ते दबाव को देखते हुए सिंचाई विभाग के लोग जरूरत के अनुसार बोरी लगाने का काम कर रहे हैं। गांव वालों का कहना है कि बाढ़ का पानी यदि खतरे के निशान को पार किया तो दियारा क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें