फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 12 वर्षों में देश को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान मिली

विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय सरेया में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश देतीं प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम,
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिले की प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने प्रेसवार्ता में केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का 12 वर्षों का कार्यकाल बेहद सराहनीय रहा है। इस अवधि में देश ने हर क्षेत्र में उन्नत विकास किया है। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के लक्ष्य को प्राप्त करने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। 12 वर्षों में देश को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान मिली है।
उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक है तथा हम वैश्विक मंच पर मजबूत नेतृत्व के रूप में उभरे हैं।
इसके बाद प्रभारी मंत्री ने खलीलाबाद विकासखंड अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय सरैया के प्रांगण में पौधरोपण कर हरियाली का संदेश दिया। लोगों का आह्वान किया कि अधिक से अधिक पौधरोपण किया जाए। इसके बाद उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, विधायक अंकुरराज तिवारी व भाजपा के पदाधिकारियों के साथ स्वच्छता अभियान के तहत कंपोजिट विद्यालय सरैया में स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम आलोक कुमार, एसपी संदीप कुमार मीना, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, एसडीएम खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, विधायक खलीलाबाद अंकुरराज तिवारी जी, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, जिला प्रभारी भाजपा अजय सिंह गौतम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें